- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मुंगेली एटीएम के सामने चली गोली, घायल सुरक्षाकर्मी को किया जिला अस्पताल में भर्ती, मुंगेली पुलिस जांच में जुटी ।
मुंगेली एटीएम के सामने चली गोली, घायल सुरक्षाकर्मी को किया जिला अस्पताल में भर्ती, मुंगेली पुलिस जांच में जुटी ।
मुंगेली। मुंगेली के बड़ा बाजार क्षेत्र में एटीएम के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। यहां एसबीआई चेस्ट ब्रांच के बाहर एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने CNS ठेका कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे, जिनके साथ बतौर गार्ड अशोक कुमार टंडन भी मौजूद थे। मूलतः नवागढ़ निवासी और वर्तमान में मुंगेली में रह रहे अशोक कुमार टंडन के हाथों से दुर्घटना वश उनकी 12 बोर की दुनाली बंदूक गिर गई जिससे स्वतः गोली चल गई ।
गन लॉक ना होने की वजह से चली गोली सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार टंडन के ही हाथों में लगी और उनके दोनों हाथ पूरी तरह जख्मी हो गए, जिससे खून बहने लगा । इधर एटीएम के बाहर भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के वक्त यहां अच्छी खासी भीड़ थी, लेकिन गार्ड के अलावा किसी और को गोली नहीं लगी, इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। गोली चलने से घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल भर्ती किया गया है, वहीं घटना की जानकारी पाकर पहुंची मुंगेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
