- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बीच सड़क पर कार खड़ा कर और तलवार लहरा का जन्मदिन मनाने वाले उत्पातिओ को पुलिस ने पकड़ा ।
बीच सड़क पर कार खड़ा कर और तलवार लहरा का जन्मदिन मनाने वाले उत्पातिओ को पुलिस ने पकड़ा ।
बिलासपुर। सिविल लाईन पुलिस ने बीच सड़क में कार खड़ी कर तलवारबाजी का हुनर दिखाने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम शरद पहाड़ी और नन्द कुमार डहरिया है। शरद पहाड़ी का घर कुदुदण्ड और नन्द कुमार डहरिया उस्लापुर निवासी है। आरोपियों का कार भी पुलिस ने बरामद किया है । थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि मुंगेली नाका स्थित शेफर स्कूल के कुछ लोग कार को बीच सड़क में खड़ा कर तलवार बाजी कर रहे हैं। साथ ही तलवार लहराकर जन्मदिन की पार्टी भी कर रहे हैं। मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बीच सड़क में कार खड़ी कर मार्ग रोकने वाले तलवारबाजों को धर दबोचा गया ।
पकड़े गए दोनो आरोपी शरद कुमार और नन्द कुमार के खिलाफ दो तलवार और कार जब्त कर अपराध कायम किया गया। बरामद कार का नम्बर CG04 H 4842 है। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे। कार्रवाई के दौरान दोनो के पास अलग अलग दो तलवार को बरामद किया गकया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283 34 और 25 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
