- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बिलासपुर। अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 नवंबर की शाम रिंग रोड नंबर 2 अमेंरी चौक के पास रहने वाले पेशे से वकील घनश्याम कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से महामाया चौक सरकंडा से कोनी जा रहे थे। आराध्या अस्पताल लोधिपारा सरकंडा के पास मोटरसाइकिल में सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर ना रुकने पर उनकी मोटरसाइकिल को धक्का मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। सभी उनके साथ गाली गलौज करते हुए ₹5000 की मांग करने लगे ।
किसी तरह से उन से पीछा छुड़ाने की कोशिश में वकील ने फोन पे के माध्यम से उन्हें ₹400 दिए, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें घेर कर पिटाई शुरू कर दी और उनके मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की । इस घटना में जहां मोटरसाइकिल को काफी क्षति पहुंची वहीं घनश्याम कश्यप को भी चोटे आई । जिसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। लुटेरों ने उनका मोटरसाइकिल भी लूट लिया था। इससे पहले भी एक और वकील के साथ इसी क्षेत्र में इस तरह की घटना हो चुकी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के बदमाशो बॉबी यादव, राहुल जगत और हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है। पता चला कि यह सभी लोग शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
