- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, लगभग 300 लोगों को कलेक्टर ने गंभीरता से सुना ।
कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, लगभग 300 लोगों को कलेक्टर ने गंभीरता से सुना ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने ढाई घंटे तक बड़े इत्मीनान से लगभग 300 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं गंभीर किस्म के कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मस्तूरी तहसील के कुली गांव की 80 वर्ष से अधिक उम्र की निराश्रित बुजुर्ग महिला शाहीन बाई ने कलेक्टर से मिलकर पेंशन की राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आत्मीयता पूर्वक उनकी समस्या सुनी। उन्होंने अधिकारियों को पेंशन की राशि 350 रूपए से बढ़ाकर प्रतिमाह 500 रूपए नियमानुसार जारी करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने अत्यंत जरूरतमंद एवं गरीब परिवार के 16 लोगों का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर वितरित करवाया ।
कुली गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शाहीन बाई को मिलेगा बढ़ा हुआ पेंशन
एक अन्य प्रकरण में कलेक्टर ने आवेदिका कमलू निशा की समस्या का समाधान भरण-पोषण नियम के तहत् करने के निर्देश बिलासपुर एसडीएम को दिए। आवेदिका ने बताया कि उसने अपना मकान और दुकान अपने बेटे के नाम कर दिया था। लेकिन अब बेटा और बहू उसे साथ नहीं रखते और न ही भरण-पोषण की राशि देते है। कोटा तहसील के ग्राम कुंवारीमुड़ा निवासी ईश्वर नेताम ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए एसडीएम कोटा को सौंपा। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सारधा निवासी राजेन्द्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने सेवा सहकारी के संस्था प्रभारी एवं सेल्समेन के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की ।
इस मामले को खाद्य नियंत्रक देखेंगे। सीपत तहसील के ग्राम मड़ई के सुभाष चंद्र घोसले ने एनटीपीसी सीपत में भू-विस्थापन के तहत रोजगार दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मंगला की सरपंच रूखमणी पटेल ने कलेक्टर से आंगनबाड़ी उन्नयन के लिए राशि जारी करने की मांग की। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतखण्डी के सरपंच ने मैदान समतलीकरण कार्य करवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए सीईओ जिला पंचायत को सौंपा। ग्राम बोड़सरा के परमेश्वर कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम कोटा देखेंगे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
