- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- महादेव एप से आनलाईन सटटा खिलाने वाला मास्टर माइंड समेत 6 संचालक रंगे हाथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में नगद बरामद ।
महादेव एप से आनलाईन सटटा खिलाने वाला मास्टर माइंड समेत 6 संचालक रंगे हाथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में नगद बरामद ।
बिलासपुर। पुलिस टीम ने महादेव एप से आनलाईन सटटा खिलाते अन्तर्जिला सटोरिया गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने सट्टा खिलाने के जुर्म में रंगे हाथ मास्टर माइंड समेत 6 संचालकों को गिरफ्तार किया है । दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले से जुड़े हुये थे सटटा संचालन करते हैं। मुख्य सरगना को दुर्ग से पकड़ा गया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 247000 रूपए नगद समेत इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी से प्राप्त बैंक खाते में स्थित एक लाख पांच हजार की रकम सीज करने बैंक से पत्राचार किया गया है ।
एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ युवक देवखुर्द बूटापारा सडक किनारे स्थित मकान में महादेव एप से आनलाईन सटटा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया। रेड कार्रवनाई कर तीन युवकों को धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने युवकों के पास से तीन लैपटाप, मोबाइल और नगद राशि बरामद किया गया। आनलाईन सट्टा खिलाते पकड़े गए युवकों ने अपना नाम युगल साहू चंदन साहू और हेमराज निषाद बताया ।
पूछताछ के दौरान युगल साहू ने बताया कि जिला दुर्ग निवासी मनीष सोनवानी ने आनलाईन सटटा चलाने के लिए लैपटांप और आईडी दिया है। मनीष सोनवाली खुद भी दुर्ग से आनलाईन सटटा खिलाता है। मनीष के मार्गदर्शन में बिलासपुर के अलावा ग्राम जलबांधा में अन्य युवको को भी लैपटांप और मोबाइल से सटटा खिलाने का जिम्मा दिया है । पूछताछ के बाद तोरवा पुलिस टीम दुर्ग पहुंचकर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर मनीष सोनवानी को लैपटांप में सटटा चलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मनीष के निशानदेही पर अन्य आरोपी चिरंजीव निषाद, अनिल कुमार निषाद, शिवकुमार निषाद, खोमलाल वर्मा, को भी लैपटांप और मोबाईल के माध्यम ये सटटा खिलाते पकडा गया । राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट 4 ( क )के तहत कार्यवाही की गयी है। सटटा खिलाने में उपयोग किए जा रहे ईलेक्ट्रिानिक डिवाईस और नगद रकम बरामद किया गया है ।पुलिस टीम के इन सदस्यों की अहम् भूमिका, सटोरियों की धरपकड़ कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी, प्र.आर अशोक कश्यप, प्रमोद कसेर, महिला आरक्षक ईरफानी, आरक्षक मिथलेश सोनी, उदय पाटले, अनूप किंडो, कमलेश शर्मा, सुनिल सिंह, विवेक चंदेल, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही ।
पकड़े गए आरोपी नाम पता ठिकाना:-
1. युगल साहू पिता शिव शंकर साहू निवासी जरहागांव बाजारपारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली ।
2. चंदन साहू पिता गंगाराम साहू निवासी धरमपुरा मुंगेली सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली
3. हेमराज निषाद पिता अजय कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग
4. मनीष सोनवानी पिता नारायण सोनवानी मउ 23 वर्ष निवासी लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग
5. चिरंजीव निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी दबलघोर थाना बेरला बेमेतरा
6. अनिल कुमार निषाद पिता शिव कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी अरसी थाना बोरी दुर्ग
7. खोम लाल वर्मा पिता दुर्योधन वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग
बरामद सामान
6 नग लैपटॉप,10 नग एन्ड्रायड मोबाईल, 2.47 लाख रूपए ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
