- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- विकलांगों के लिए बने तीन पहिया स्कूटी में अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।
विकलांगों के लिए बने तीन पहिया स्कूटी में अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।
मुंगेली। विकलांग आरोपी अपनी विकलांगता से सहानुभूति अर्जित करने के इरादे से अपने तीन पहिया स्कूटी से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। मुंगेली पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली, जिसके बाद ग्राम भठली खुर्द निवासी थानु साहू को उसके तीन पहिया स्कूटी क्रमांक CG 28 L 4821 के साथ सरगांव पुलिस द्वारा ग्राम कोना पानी टंकी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। विकलांगों के लिए बने खास स्कूटी में पुलिस को 255 पाव अवैध देसी प्लेन शराब, 6 नग बियर मिली । कुल 49.8 लीटर शराब जप्त कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी थानु साहू को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसकी तीन पहिया स्कूटी डेस्टिनी 125 भी जप्त कर ली है। मुंगेली जिले के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर इसी तरह से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसमें पुलिस को धोखा देने के लिए विकलांगों की स्कूटी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
