- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया, टकराने से ट्रक में लग गई आग, जलते ट्रक से कूदकर चालक ने बचाई जान ।
ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया, टकराने से ट्रक में लग गई आग, जलते ट्रक से कूदकर चालक ने बचाई जान ।
बिलासपुर। चकरभाटा थाना क्षेत्र में बिलासपुर रायपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। टकराते ही ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने से हादसा हुआ। ट्रक में आग लगने के बाद चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई, तो वही ट्रक धूं-धूं कर जल गया। इससे पहले भी यहां हुए सड़क हादसे में ड्राइवर ट्रक के साथ जल गया था। इस मामले में कम से कम चालक की जान बच गई। देर रात हादसा होने की वजह से दुर्घटना और बड़ी नहीं हुई, नहीं तो दिन में अनियंत्रित ट्रक और वाहनों से भी टकरा कर गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती थी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
