- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गला रेतकर की हत्या ।
पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गला रेतकर की हत्या ।
रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी इलाके में युवक मीनार साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए । पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गुढ़ियारी थाना क्षेत्रांतर्गत नया तालाब पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। हत्या की जानकरी लगते ही गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर देखा गया तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिसके शरीर पर धारदार वस्तु से मारकर वार किया गया है ।
मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन साहू उम्र 32 साल निवासी नया तालाब गुढ़ियारी के रूप में की गई । साथ ही टीम के सदस्यों को पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक मोहन साहू का 2 माह पूर्व नया तालाब निवासी अनिल महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल महतो द्वारा बताया गया कि लगभग 2 माह पूर्व मृतक मोहन साहू विवाद करते हुए अपना थूक उसे चटवाया था इसी बात से नाराज होकर वह अपने साथी पुखराज पटेल उर्फ राजू एवं अरविन्द देवार के साथ मिलकर मोहन साहू की हत्या करने की योजना बनाई। फिर आरोपियों ने मिलकर घटना स्थल नया तालाब पास मौका पाकर अपने पास रखें चापड़नुमा हथियार से मोहन साहू पर ताबड़तोड वार कर उसकी हत्या कर दिये एवं फरार हो गये ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
