महतारी हुंकार रैली में शामिल स्मृति ईरानी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर किये हमले, रैली में 50 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल ।

feature-top

बिलासपुर। राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हूंकार रैली में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर हमले किये। करीब 3 किलोमीटर लंबी रैली में 50,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। रास्ते में पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। बग्घी और रथ में सवार भाजपा के नेता जगमल चौक से नेहरू चौक पहुंचे। रास्ते में गांधी चौक से स्मृति ईरानी रैली में शामिल हुई। उनके साथ ट्रक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आदि नजर आए। नेहरू चौक में आयोजित जनसभा को प्रदेश के भाजपा नेताओं ने संबोधित किया तो वही जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि हम घर में घुसकर वार करने वाले लोग हैं ।

अंग्रेजी में ए फॉर अमेठी और बी फॉर बिलासपुर होता है। और अब सी फ़ॉर छत्तीसगढ़ होगा। हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश की जनता को छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं 6000 महिलाओं के साथ क्या हुआ। जनता की तिजोरी कैसे लूटे, इसी में सरकार की रुचि है। स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी सरकार घर- घर अनाज पहुंचा रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य की सरकार का ध्यान शराब की होम डिलीवरी करने में है। उन्होंने इशारे इशारे में बताया कि यहां की सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां की सरकार ने 16 लाख परिवार के सर से छीन ली। बिलासपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत हुआ। मंच पर उनके पहुंचने के दौरान भी उनके नाम के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, डॉक्टर रमन सिंह सहित स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News