- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- चोरी के चार मोटर पंप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, मोटर पम्प बेचने ग्राहक तलाश करते समय आये धरमजयगढ़ पुलिस के हाथ ।
चोरी के चार मोटर पंप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, मोटर पम्प बेचने ग्राहक तलाश करते समय आये धरमजयगढ़ पुलिस के हाथ ।
रायगढ़। एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने संदिग्धों पर निगाह रखने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं । इस परिप्रेक्ष्य में एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा सूचना संकलन सुदृढ कर प्रभारियों को पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त सूचनाओं पर तत्काल रेड कार्यवाही का निर्देश दिया गया । इसी क्रम में दिनांक 02.11.2022 को धरमजयगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा हमराह स्टॉफ के साथ देहात पेट्रोलिंग पर थे, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सिथरा, धरमजयगढ़ में कुछ व्यक्ति मोटर पंप बेचने के ग्राहक ढूंढ रहे हैं, तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ ग्राम सिथरा में दबिश दिया गया, जहां ग्राम सिथरा का मानसिंह चौहान, जगरनाथ राठिया, प्रताप सिंह राठिया और ग्राम हाटी छाल का नरेंद्र कुमार साहू चार मोटर पंप पकड़े हुए मिले, मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग कुछ दिनों पहले गांव आसपास पंप चोरी करना बताये ।
आरोपियों से 4 नग मोटर पंप कीमत करीब ₹50000 का जप्त कर मोटर पंप चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर आरोपी – मानसिंह चौहान पिता धनीराम चौहान उम्र 27 वर्ष, जगरनाथ राठिया पिता सनात राठिया उम्र 25 साल, प्रताप सिंह राठिया पिता शेर सिंह राठिया उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी सिथरा थाना धर्मजयगढ़ और नरेंद्र कुमार साहू पिता झाड़ू राम साहू 26 साल निवासी हाटी थाना छाल के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा के साथ हमराह प्रधान आरक्षक एडमोन खेस, उमाशंकर धृतांक, आरक्षक धनेश्वर उरांव, पुष्पेन्द्र सिदार, अर्जुन एक्का और बिरबल टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
