- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रतनपुर में बेकाबू हाईवा के चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ।
रतनपुर में बेकाबू हाईवा के चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल ।
बिलासपुर। रतनपुर में बेकाबू हाईवा के चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। मस्तूरी क्षेत्र इटवा पाली में रहने वाला 25 वर्षीय श्याम रतन बघेल अपने साथी 26 वर्षीय साजा बेमेतरा निवासी धनराज साहू के साथ केंदा गया था । दोनों मार्केटिंग का काम करते हैं। केंदा से काम निपटा कर शुक्रवार सुबह दोनों होंडा शाइन बाइक क्रमांक CG 10 AY 2190 पर सवार होकर बिलासपुर लौट रहे थे । बाइक श्याम रतन बघेल चला रहा था। यह दोनों जब रतनपुर गांधीनगर के पास पहुंचे तभी अवैध मुरुम और बोल्डर भरकर पीछे से आ रही हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी ।
इस टक्कर से पीछे बैठा धनराज साहू छिटक कर दूर जा गिरा, जिससे उसकी पैर में चोट आई तो वही हाईवा श्याम रतन बघेल को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिससे मौके पर ही श्याम रतन बघेल की मौत हो गई । घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा खड़ी कर उसका चालक फरार हो गया। बिना नंबर प्लेट की हाईवा रतनपुर के ही एक व्यक्ति की बताई जा रही है जिसका काम ही अवैध रूप से निर्माण सामग्री ढोना है । घटना के बाद घायल धनराज साहू को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है। वही पुलिस मामला दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
