शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाते बेरीकेट्स को ठोका, नशे में युवक-युवती गिरफ्तार, मौके पर पुलिस कप्तान पारुल माथुर ।

feature-top

बिलासपुर। शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाते पुलिस बैरिकेड को ठोकर मारकर फरार हो रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया है। 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। आरोपी का नाम शुभम अग्रवाल है। मंगला चौक स्थित भाटिया रेसिडेंसी का रहने वाला है ।

तोरवा पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से जानकारी मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है। जानकारी के बाद वाहन को गुरु नानक चौक में रुकवाने का प्रयास किया गया । लेकिन खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर चालक धान मंडी रोड पर भागने लगा। सूचना के बाद पॉइंट पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल और थाना तोरवा प्रभारी पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका ।

वाहन बलेनो कार क्रमांक CG 10 AM 4111 में शुभम अग्रवाल और तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती को पकड़ा गया। मिले कार चालक शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने का आरोपी पाया गया। इस दौरान युवती को बीयर पीते पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी दी गई। जानकरी के पारुल माथुर चेकिंग पॉइंट पर पहुंच गई। पुलिस कप्तान ने युवक युवती को सख्त लहजे में चेतावनी देने के बाद तोरवा पुलिस को दोनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया । दोनो के खिलाफ तोरवा पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर ब्लेनो वाहन को बरामद किया गया । 

feature-top
feature-top

Popular News