BOSCH कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने वाले विशाल ऑटो पार्ट्स के संचालक के खिलाफ कार्यवाही ।

feature-top

बिलासपुर। राजीव गांधी चौक के पास स्थित विशाल ऑटो पार्ट्स का संचालक संजय श्यामवानी निवासी सिंधी कॉलोनी अपनी दुकान पर BOSCH कंपनी का नकली स्पेयर पार्ट्स एवं इंजिन आयल बेच रहा था। वह यह नकली सामान असली उत्पाद के नाम से बेच रहा था, जिसकी शिकायत कंपनी के प्रतिनिधि V&J एसोसिएट्स के नोएडा निवासी पोषित विश्वास ने सिविल लाइन थाने में की। सिविल लाइन पुलिस ने दुकान की जांच की तो यहां मिलते जुलते नाम वाले कंपनी के नकली उत्पाद में स्पार्क प्लग 482 नग मिले, जिसकी प्रत्येक नग कीमत ₹97 थी । इस तरह इसकी कुल कीमत ₹46,754 थी । इसके अलावा 4 नग इंजन ऑयल कीमत 1260 रु भी मिले। पुलिस ने यहां से कुल ₹45,962 की नकली सामग्री बरामद की। कॉर्पोरेट एक्ट के तहत नकली सामान की जब्ती बनाकर आरोपी संजय श्यामवानी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है । 

feature-top
feature-top

Popular News