- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जिले के गोठानों में उत्साह से मनाया गया गोठान दिवस ।
जिले के गोठानों में उत्साह से मनाया गया गोठान दिवस ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गोठानों में गोठान दिवस मनाया गया। गोठानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें चारा और खिचड़ी खिलाया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। गोठान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गोठानों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण, चारवाहे और गोठान प्रबंधक शामिल हुए। गोठान दिवस पर स्व सहायता समूह की दीदियों ने कहा कि गोठानों में संचालित विभिन्न योजनाओं से हमें रोजगार के नए अवसर मिले हैं। इन योजनाओं से हम आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
