- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में फैले दस्त की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ।
नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में फैले दस्त की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ।
बिलासपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बिलासपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र बिलासपुर के वार्ड क्र. 46 नयापारा, गणेशनगर, फदहाखार में प्राप्त शिकायत अनुसार दस्त के मरीजों के उपचार एवं समुदाय में रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। शहरी मितानिन एवं ए.एन.एम. के द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रभाावित परिवारों की रोकथाम हेतु मूलभूत दवाईयों एवं ओ.आर.एस. का वितरण किया गया तथा जन जागरूकता हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम से समन्वय कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का आवश्यक इलाज एवं दवा मुहैया कराई जा रही है। दूषित जल की जांच हेतु सिम्स कॉलेज में सेम्पल भेजा गया है। शिविर के दौरान डॉ. बी.के.वैष्णव, नोडल अधिकारी आई.डी.एस.पी., डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कहकशा फिरदौस, चिकित्साधारी एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
