- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वेच्छानुदान मद से 3.72 करोड़ की राशि स्वीकृत ।
स्वेच्छानुदान मद से 3.72 करोड़ की राशि स्वीकृत ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य मंत्रियों की स्वेच्छानुदान मद से 3 करोड़ 72 लाख रूपये की स्वेच्छानुदान राशि जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि जिले के 1204 जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वास्थ्य, शिक्षा आदि बुनियादी जरूरतों के लिए प्रदान की गई है। जिला कलेक्टर सौरभकुमार ने राज्य शासन से प्राप्त लाभार्थियों की सूची जिले के सभी तहसीलदारों को सौंपते हुए संबंधित हितग्राहियों को इसका भुगतान करने के निर्देश दिए हैं ।
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत 1088 हितग्राहियों के लिए 3 करोड़ 42 लाख रूपये, तखतपुर तहसील के 40 हितग्राहियों के लिए 15 लाख 16 हजार रूपये, मस्तुरी तहसील के 19 हितग्राहियों के लिए 6 लाख 92 हजार रूपये, कोटा तहसील के 29 हितग्राहियों के लिए 3 लाख 59 हजार रूपये और बिल्हा तहसील के 28 हितग्राहियों के लिए 4 लाख 70 हजार रूपये शामिल हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
