- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कोटा के छात्रों ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में जीते मेडल, कलेक्टर ने दी बधाई ।
कोटा के छात्रों ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में जीते मेडल, कलेक्टर ने दी बधाई ।
बिलासपुर। जयपुर में आयोजित किक बॉक्सिंग की नेशनल चैम्पियनशीप में बिलासपुर जिले के कोटा के दो छात्रों ने गोल्ड एवं कांस्य मेडल जीते हैं। कोटा के डीकेपी स्कूल के छात्र अजय सिंह ठाकुर ने 45 किलोग्राम के अंतर्गत किक लाइट फाइट में स्वर्ण पदक एवं डोमेन्द्र प्रताप सिंह बांधी किक लाइट की 60 किलोग्राम में कांस्य पदक जीते हैं। पदक जीतकर लौटने के बाद दोनों खिलाड़ी छात्रों ने आज जिला कलेक्टर सौरभकुमार से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें जीते गये पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिखाए ।
कलेक्टर ने पदक जीतकर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए दोनों छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 सितम्बर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ। देश भर के लगभग 1200 खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए जिला प्रशासन से मिले आर्थिक सहयोग के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार को धन्यवाद भी दिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
