- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सूचना का अधिकार पर 16 सितम्बर को कार्यशाला ।
सूचना का अधिकार पर 16 सितम्बर को कार्यशाला ।
बिलासपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के संबंध में कल 16 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को कार्यशाला में अधिनियम कीे विभिन्न प्रावधानों की बारीकियां बताई जायेंगी। मुख्य सचूना आयुक्त एम.के.राऊत प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। आयोग के विषय विशेषज्ञों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी। कलेक्टर सौरभकुमार ने जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सूचना आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में हिस्सा लेने के निर्देश दिये हैं। कार्यशाला का आयोजन राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
