पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु गनियारी में 28 अक्टूबर को लोक सुनवाई ।

feature-top

बिलासपुर। विकासखण्ड कोटा के ग्राम नेवरा में स्थापित मेसर्स सीपीसीबीएल स्टील एण्ड पावर प्राइवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 28 अक्टूबर 2022 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को शासकीय हाई स्कूल खेल मैदान ग्राम गनियारी तहसील सकरी जिला बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम गनियारी में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है  ।

feature-top
feature-top

Popular News