- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: कलेक्टर, योजनाओं में प्रगति की टीएल बैठक में समीक्षा ।
शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: कलेक्टर, योजनाओं में प्रगति की टीएल बैठक में समीक्षा ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएम, पीजीएम पोर्टल के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, डीएफओ कुमार निशांत, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे ।
बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फ्लैगशीप योजनाओं के संचालन से किसान, स्व सहायता समूह की महिलाएं और गौपालक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग सक्षम और स्वावलंबी बन रहे है। इसे देखते हुए उन्होंने फ्लैगशीप योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सुचारू संचालन के लिए राजस्व अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने कहा। कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य के मुद्दों को प्राथमिकता से लेते हुए उसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों को गंभीरता से लेेते हुए समय सीमा में निपटारा करने कहा। राजस्व अधिकारियों को मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग करने और पटवारियों की समय-समय पर बैठक लेने के निर्देश दिए ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
