- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सरकंडा पुलिस ने मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को भिलाई से किया गिरफ्तार ।
सरकंडा पुलिस ने मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को भिलाई से किया गिरफ्तार ।
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद एक साल से फरार था। पकड़े गए आरोपी का नाम राबर्ट डी मोंटी है। आरोपी चंदन आवास राजकिशोर नगर का रहने वाला है । सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीड़ित संतोष निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया की रॉबर्ट “डी” मॉन्टी चन्दन आवास राजकिशोर नगर स्थित अपना मकान उसके नाम बिक्रीनामा किया। बिक्रीनाम के बाद 8 लाख रूपए में 3 लाख रूपए आरोपी के खाते में आरटीजीएस से दिया। भविष्य में रजिस्ट्री करने शेष राशि दिए जाने का करार हुआ ।
विक्रेता ने धोखाधडी कर बिना किसी सूचना के अपना मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रूपये भी नहीं लौटाया। सरकंडा पुलिस ने अपराध कायम करने के बाद मामले को विवेचना में लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने फरार हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी राबर्ड इस समय वैसलीनगर भिलाई में छिपा है । जानकारी के बाद विशेष टीम ने धावा बोलकर आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है। अपराध दर्ज किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक राहुल सिंह, साइबर सेल से मुकेश सिंह, का विशेष और सराहनीय योगदान रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
