- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- भिलाई पावर हाउस स्थित मछली मार्केट में एक व्यापारी की खून से लथपथ मिली लाश, सीने पर पत्थर पटक कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी ।
भिलाई पावर हाउस स्थित मछली मार्केट में एक व्यापारी की खून से लथपथ मिली लाश, सीने पर पत्थर पटक कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी ।
भिलाई। जिले के भिलाई पावर हाउस स्थित मछली मार्केट में एक व्यापारी की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची छावनी पुलिस ने देखा की व्यापारी के सीने पर बड़ा से पत्थर मारकर हत्या की है, जिससे पत्थर पर भी खून का निशान मिला है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बता दें कि मृतक मोहम्मद फिरोज 48 वर्ष मछली मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि फिरोज रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोया हुआ था। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी ।
उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया, जिससे परिजनों ने फिरोज के छोटे भाई शकील पर हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । वहीं आसपास के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। जिसमें फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
