- Home
- टॉप न्यूज़
- बालोद
- दर्दनाक सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 20 लोग हुए हादसे के शिकार ।
दर्दनाक सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 20 लोग हुए हादसे के शिकार ।
बालोद। जिले के डौंडी क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग में ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में 20 से अधिक घायल हैं, जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में उपचार किया भर्ती किया गया है. वहीं 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रिफर करने की तैयारी है । बता दें कि, पूरी घटना डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पुलिस बैरियर के आगे की है, जहां एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिन्हें आनन-फानन में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, घटना के बाद डौंडी पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
