पुजारी को बंधक बनाकर ऐतिहासिक गरुण जी की मूर्ति ले भागे चोर, मस्तुरी के इटवा पाली में देर रात हुई घटना ।

feature-top

बिलासपुर। मस्तुरी क्षेत्र के भंवर गणेश मंदिर के गरुण देव् की ऐतिहासिक प्रतिमा को जबरिया हथियारबंद युवक ले भागे, आरोपियों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया, जानकारी के मुताबिक 3-4 अज्ञात युवक रात करीब 2 बजे मस्तूरी क्षेत्र के (इटवा) पाली के भंवर गणेश मंदिर पहुंचे, और मंदिर के पुजारी महेश केवट को बंधक बनाकर भगवान गरुण देव् की ग्रेनाइट से बनी ऐतिहासिक प्रतिमा वहां से अपने साथ ले भागे, शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा पाठ के लिए मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जानकारी के अनुसार मूर्ति प्राचीन व बहुमूल्य बताई जा रही है । घटना की सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल डॉग स्क्वाड के साथ पाली पहुंचा, पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।

feature-top
feature-top

Popular News