- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- देवरीखुर्द चेक डैम में मिली मासूम की लाश, गुरुवार दोपहर से थी लापता ।
देवरीखुर्द चेक डैम में मिली मासूम की लाश, गुरुवार दोपहर से थी लापता ।
बिलासपुर। देवरीखुर्द पंप हाउस के पास रहने वाली 6 वर्षीय पायल लहरें की लाश देवरीखुर्द चेक डैम में मिली है । पायल गुरुवार दोपहर से लापता थी। वह चेक डैम तक कैसे पहुंच गई यह हैरानी की बात है । गुरुवार दोपहर से लापता हुई बच्ची की तलाश परिजन कर रहे थे । बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची की मां बार-बार अपने पति पर ही संदेह जता रही थी, यही वजह है कि पुलिस भी संदेह के आधार पर पायल लहरें के पिता को थाने ले गई थी ।
इसी बीच शुक्रवार सुबह चेक डैम में बच्ची की लाश मिली। आसपास के लोग संदेह जता रहे हैं कि हो सकता है बच्ची के पिता ने ही उसकी हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया हो । यह भी संभव है कि दुर्घटना वश पायल नदी में डूब गई हो। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रोजी मजदूरी करने वाला परिवार देवरीखुर्द पंप हाउस के पास किराए के मकान में रहता है। जिनकी 6 साल की बच्ची की मौत डूबने से हो चुकी है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
