- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रतनपुर पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में गांजा तस्कर, और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, कर आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार ।
रतनपुर पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में गांजा तस्कर, और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, कर आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार ।
बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने तीन अलग अलग कार्रवाई में गांजा तस्कर के अलावा शराब बनाने और बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आधा दर्जन जुआरियों को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है । रतनपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शासकीय गौठान उसराभाठा नेवसा में रेड कार्यवाही कर जुआरियों को धर दबोचा है। मौके से नगद समेत अन्य सामान के अलावा पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अपराध दर्ज किया है । पकड़े गए आरोपियों का नाम रफीक मोहम्मद, सुरेश कुमार नेताम, दुर्वाशा वर्मा, देवकुमार प्रधान, रविन्द्र कुमार कश्यप, मनबोध साहू है। आरोपियों के पास से 52 पत्ती समेत कुल 13100 रूपये नगद बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
कच्ची शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने सोनारपारा रतनपुर में एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम रविकांत धीवर है। पुलिस ने कार्रवाई में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
पांच किलो गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई कर करीब पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मलेश कुमार डोंगरे निवासी रानीगॉंव, कन्हैया कश्यप निवासी रतनपुर, प्रमिला टण्डन निवासी रतनपुर, किरण साहू निवासी रतनपुर है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई में अलग अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 29 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
