- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर के खूंटाघाट बांध में लापरवाही वीडियो हुआ वायरल, जलभराव को देखने गेट फांदकर रेलिंग में घुसे लोग, पुलिस जवानों ने बरसाई लाठी ।
बिलासपुर के खूंटाघाट बांध में लापरवाही वीडियो हुआ वायरल, जलभराव को देखने गेट फांदकर रेलिंग में घुसे लोग, पुलिस जवानों ने बरसाई लाठी ।
बिलासपुर। बिलासपुर के खूंटाघाट बांध से लापरवाही का विडियो वायरल हुआ है, जिसमें बांध के वेस्टवेयर के बंद गेट को फांदकर रेलिंग में लोग घुस गए, पुलिस जवानों ने उन पर लाठी बरसाई, जिसके बाद लोग भाग निकले, वहीं पुलिस अफसरों का कहना है, कि खूंटाघाट बांध में जलभराव के साथ वेस्टवेयर शुरू हो गया है, जिसे देखने लगी भीड़ को हटाया गया ।
दरअसल लगातार हो रही बारिश के बाद अब खूंटाघाट डेम भर गया है, और वेस्टवियर शुरू हो गया है, बीते 15 अगस्त को खूटाघाट डैम पर हजारों को संख्या में भिड़ थी ।जहां पुलिस बल तैनात किए गए थे । वेस्ट वियर में नही जाने के लिए सभी को हिदायत दिया जा रहा था, साथ ही बेरीगेट भी लगाए गए थे, जिन्हे तोड़ कर शरारती तत्वों द्वारा वेस्ट वियर में भीड़ लगा ली गई, भीड़ ज्यादा होने से पुलिस सभी को वहां से हटने के लिए समझाइश दे रही थी, भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी, तो लोगो को वहां से खदेड़ा गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
