- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया चोरी को अंजाम, कॉपरेटिव बैंक कर्मी के घर से नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर ले उड़े चोर ।
पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया चोरी को अंजाम, कॉपरेटिव बैंक कर्मी के घर से नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर ले उड़े चोर ।
तखतपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के टिकरीपारा स्थित कोटला मैदान स्थित सुधीश शिवहरे कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत है। 15 अगस्त को अपनी पत्नी को लाने के लिए बालाघाट अपने ससुराल घर में ताला लगा कर गया था। तभी 17 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर के सामने का ताला तोड़कर अंदर रखे अलमारी से नकदी व सोने-चांदी के जेवर को चोर चोरी कर फरार हो गया । इतना ही नही कोई जान न जाये इसलिए चोरो ने आसपास के लोगो के घरों के दरवाजे को सामने से बन्द कर दिया था, ताकि जानकारी होने पर कोई अपने घर से निकल न सके इस प्रकार की चोरी कुछ माह पहले तख़तपुर में हो चुकी है ।
जिसमे आसपास के घरों को बाहर से बंद कर दिया था सुबह जब पड़ोसी उठे तो देखा कि उसके घर के सामने मकान का ताला टूटा हुआ है, इसकी जानकारी पड़ोसी सुधीश शिवहरे के भाई बबलू शिवहरे को बताया गया । जानकारी लगते हैं बबलू शिवहरे इसकी जानकारी तखतपुर थाना में दिया जहां जानकारी लगते ही तखतपुर पुलिस घटनास्थल पहुँचे और अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था वही अंदर में रखा सामान बिखरा हुआ था । तख़तपुर पुलिस मौके पर पहुच गयी है पुलिस द्वारा अब डॉग स्कॉट बुलाकर छानबीन की जा रही है। वही नगदी व कितना जेवर अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया है इसका पता घर मालिक सुधीश शिवहरे के आने के बाद ही पता चल पाएगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
