15 अगस्त की सुबह बिलासपुर में मिली युवक की अधजली लाश, हत्या की आशंका ।

feature-top

बिलासपुर। सोमवार सुबह जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में व्यस्त था, उसी दौरान बिलासपुर के घुरू सैदा जाने वाले मार्ग में युवक की अधजली लाश मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने लाश को जला दी होगी। स्थानीय लोगों ने इसे देखने के बाद पुलिस को सूचना दी । हालांकि 15 अगस्त होने की वजह से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी, लेकिन सूचना पाकर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव से पर्स और आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम सैयद कमाल हो सकता है, जो चांटीडीह का निवासी है । उसकी हत्या किसने और क्यों की, घटनास्थल यही है या फिर लाश कहीं और से लाकर यहां पर फेंकी गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है ।

feature-top
feature-top

Popular News