- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया ।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया ।
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, माननीय न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, माननीय न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, माननीय न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, माननीय न्यायमूर्ति पी.पी. साहू, माननीय न्यायमूर्ति रजनी दुबे, माननीय न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, माननीय न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति आरसीएस सामंत विशेष रूप से उपस्थित थे ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी के डायरेक्टर सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल, अवर सचिव कामिनी जायसवाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
