- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जिले की सभी पशु बाजारों पर लगा प्रतिबंध, संक्रामक बीमारी की आशंका पर कलेक्टर ने जारी किए आदेश ।
जिले की सभी पशु बाजारों पर लगा प्रतिबंध, संक्रामक बीमारी की आशंका पर कलेक्टर ने जारी किए आदेश ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभकुमार ने रतनपुर, तखतपुर सहित जिले की तमाम पशु बाजारों पर आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिये हैं। पशुओं की संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डिजिस के फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि राजस्थान एवं गुजरात में पशुओं में संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डीजिज फैल चुकी है। जहां से व्यापारियों के जरिए लाये गये बीमार पशुओं के सम्पर्क में आने पर जिले की अन्य पशु भी रोगग्रस्त हो सकते हैं। इसके साथ ही बीमारी की रोकथाम हेतु जिले में पशुओं के परिवहन, पशु मेला, प्रदर्शनी, खरीदी बिक्री एवं अन्य राज्यों से पशुओं को चराने हेतु लाये जाने के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंध प्रभावशील कर दिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
