- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय के गेट 7 अगस्त को खोले जाएंगे, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर प्रशासन ने लिया निर्णय ।
खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय के गेट 7 अगस्त को खोले जाएंगे, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर प्रशासन ने लिया निर्णय ।
बिलासपुर। खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए रविवार 7 अगस्त को पानी छोड़ा जायेगा। जल संसाधन विभाग द्वारा इस दिन सवेरे 8 बजे नहरों के कपाट खोल दिये जाएंगे। इससे मस्तुरी एवं बिल्हा विकासखण्ड के 208 गांवों में अल्प वर्षा से प्रभावित फसलों को जीवनदान मिलेगा। खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलेगी। खूंटाघाट जलाशय में वर्तमान में 88 प्रतिशत एवं घोंघा जलाशय में 59 प्रतिशत जलभराव उपलब्ध है। गौरतलब है कि कमिश्नर डॉ संजय अलंग एवं कलेक्टर सौरभकुमार ने स्वयं मस्तुरी तहसील के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति का अवलोकन किया था। जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग रखी थी ।
खूंटाघाट में 88 प्रतिशत एवं घोंघा में 59 प्रतिशत जलभराव, रोपा बियासी सहित कृषि कार्यों में आयेगी तेजी
जल संसाधन विभाग खारंग के कार्यपालन अभियंता ने आज यहां बताया कि खूंटाघाट जलाशय के बांयी एवं दायी दोनों तट नहरों तथा घोंघा जलाशय की नहरों से पानी छोड़ा जायेगा। मुख्य नहर की वितरक शाखा एवं उप शाखा नहरों में उनकी क्षमता के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्बाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को दिन-रात पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्र के किसानों से सहयोग की अपील की गई है कि वे पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुये जरूरत के मुताबिक ही पानी का उपयोग करें। मछली मारने वालों एवं अन्य असामाजिक किस्म के लोगों द्वारा रात में नहर के पानी को हेडअप कर रोकने की प्रवृत्ति को देखते हुए रात में भी पेट्रोलिंग किया जायेगा। नहर पाटने या पम्प अथवा अन्य माध्यम से अवैधानिक रूप से सिंचाई करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
